जेठ से बात करने पर पत्नी की हत्या:पति काम से लौटा तो बड़े भाई से बात कर रही थी; कमरे में बुलाकर घोंटा गला

0
132

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। हुलेश ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर उसके बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी। ये बात उसे पसंद नहीं थी। पूरा मामला डभरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि, कई बार हुलेश ने संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी। शनिवार की रात बेड रूम में संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ और इसके बाद गुस्से में आकर हुलेश ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिछले कई दिनाें से विवाद, घर वाले अनजान थे पूछताछ में पता चला है कि, हुलेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था। एक दिन वो पहुंचा तो उसकी पत्नी संतोषी अपने जेठ से बात कर रही थी। ये बात उसे पसंद नहीं आई। उसने परिवार वालों के सामने तो संतोषी को कुछ नहीं बोला, लेकिन कमरे के भीतर संतोषी और उसके बीच जमकर लड़ाई हुई। हुलेश ने संतोषी पर अपने बड़े भाई से दूरी बनाने और उससे बातचीत बंद करने का दबाव डाला। उस रात बात यहीं खत्म हो गई। शनिवार रात फिर से उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के साथ बात करते देख लिया। ये बात उसे रास नहीं आई, और वो सीधे अपने कमरे में चला गया। जब संतोषी कमरे में आई तो हुलेश ने उसे बिना कुछ कहे थप्पड़ जड़ दिया। गुस्से में आकर संतोषी ने हुलेश की हाथों की उंगलियां काट ली। जिसके बाद हुलेश ने संतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पत्नी को मारने के बाद टहलने निकल गया हुलेश हुलेश को जब संतोषी के मौत की पुष्टि हो गई तो वो कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने निकल गया। किवाड़ खुलने की आवाज आई तो हुलेश के बड़े भाई की नींद खुल गई। बड़े भाई ने बाहर निकलकर देखा तो हुलेश टहल रहा था। बड़े भाई ने हुलेश से देर रात बाहर निकलने की वजह पूछी, लेकिन हुलेश कुछ नहीं बोला। भाई को शक हुआ तो उसने हुलेश के कमरे में जाकर देखा। यहां बेड पर संतोषी का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हुलेश की तीसरी पत्नी थी संतोषी संतोषी हुलेश की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले उसकी दो शादी फेल हो चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि वो अक्सर अपनी पिछली पत्नी से भी विवाद करता था, जिसकी वजह से दोनों ने उसे छोड़ दिया था। …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में लव-अफेयर में मां-बेटी, बेटे का मर्डर:80KM दूर ले गया मोख्तार अंसारी, सोते वक्त कुल्हाड़ी से मारा; सिर की हड्डियां तक टूटीं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मां-बेटी और बेटे की हत्या की वजह लव अफेयर बनी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोख्तार के भाई आरिफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने लड़की के साथ उसकी मां और भाई की हत्या कर दी। पढ़िए पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here