Vastu Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान? मंदिर में रखा एक छोटा Mirror बदल देगा आपकी किस्मत

0
1
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर और वहां रखी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि पूजा स्थान संतुलित और ऊर्जावान होने पर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कई बार लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन फिर भी पैसों की तंगी बनी रहती है। वहीं आपके द्वारा किया गया हर प्रयास असफल होता है और वजह जान पाना मुश्किल होता है। इसके पीछे घर का वास्तु दोष भी हो सकता है।
वास्तु दोष के कारण कई बार मां लक्ष्मी की कृपा रुक जाती है और आर्थिक तंगी आने लगती है। ऐसे में आप एक छोटा सा उपाय अपनाकर घर में धन का प्रवाह बनाए रख सकती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने घर के मंदिर में छोटा सा शीशा रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: रोज चबाएं सिर्फ एक इलायची, शुक्र-बुध ग्रह करेंगे Money की बरसात

मंदिर में शीशा रखना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक शीशा ऊर्जा को परावर्तित और कई गुना बढ़ाने का भी प्रतीक माना जाता है। जब आप इसको घर में सही स्थान पर रखती हैं तो यह पॉजिटिव एनर्जी और धन को आकर्षित करता है। घर के मंदिर में हथेली के आकार का छोटा शीशा रखना शुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी के प्रकाश और कृपा को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। कभी भी धुंधला शीशा, टूटा शीशा या खरोंच वाला शीशा नहीं रखना चाहिए। घर के मंदिर में हमेशा साफ और स्पष्ट शीशा रखना चाहिए।

मंदिर में शीशा

मंदिर में शीशा इस तरह से रखना चाहिए कि इसमें मां लक्ष्मी या फिर दीपक का प्रतिबिंब दिखे। इसको सीधे जमीन पर न रखें। शीशे को हमेशा किसी साफ आसन या फिर कपड़े पर रखें। रोजाना पूजा से पहले मंदिर की नियमित रूप से सफाई करें। इससे वास्तु दोष दूर होता है। शीशे के सामने रोजाना एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से पूजा स्थल की सकारात्मक ऊर्जा कई गुना तक बढ़ जाती है। वहीं धन संबंधी रुकावटें भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

धन-वृद्धि का महाउपाय

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए किए गए उपाय जल्दी फल देने वाले होते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुक्रवार की सुबह स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर में दीपक जलाएं और शीशे के सामने एक छोटी थाली रखें। इस थाली में 2 सुपारी, थोड़ा सा सिंदूर और कुछ कमलगट्टे रखें। मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए धन वृद्धि की प्रार्थना करें। साथ ही 108 बार ‘ऊँ श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप करें। लगातार 2 सप्ताह शुक्रवार को इस उपाय को करने से आप सकारात्मक आर्थिक बदलाव महसूस करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here