रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को काट डाला:कुल्हाड़ी से किया हमला, घर में मिली खून से सनी लाश; खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

0
3

राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा को मारा। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने आकर सरेंडर भी कर दिया है। घटना से पहले परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है। लेकिन वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल की तस्वीरें देखिए… 4 साल पहले की थी दूसरी शादी पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर घटना की जानकारी मीडिया को देगी। खबर में और अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here