कोरबा में संदिग्ध युवक की पिटाई:मानसिक रूप से परेशान युवक को चोर समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा

0
3

कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात घर में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने चोर समझकर पीटा। बाद में पता चला कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के अनुसार, बुधवार आधी रात एक युवक चोरी-छिपे एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। घर के सदस्यों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ की और उसकी पिटाई भी कर दी। ग्रामीणों ने बच्चा चोर की अफवाहों के चलते तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं। डायल 112 की टीम ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस युवक की पहचान और उसके इरादों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही, लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here