IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जा रहा है। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या आज के मैच में नहीं खेल रहे है। टीम के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट नहीं है, इसलिए आज वे टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पूरी खबर… मैच का स्कोरकार्ड…
