‘आपका आत्मविश्वास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है’:आदित्य धर ने संदीप रेड्डी वांगा की धुरंधर 2 को लेकर पोस्ट पर किया रिएक्ट

0
3

फिल्ममेकर आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट पर रिएक्ट किया। वांगा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कुछ इंडस्ट्री लोगों पर चुनिंदा विरोध करने का आरोप लगाया था। आदित्य धर ने X पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि उन्हें वांगा का अपने विचारों पर डटे रहना पसंद है। उन्होंने कहा, “आप जिस तरह अपनी बात रखते हैं और सही समय पर जवाब देते हैं, उसमें ईमानदारी और विश्वास दिखता है, जिसकी मैं रिस्पेक्ट करता हूं।” धर ने आगे कहा कि वांगा हमेशा बिना शोर-शराबे के अपने सिनेमा का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने लिखा, “ऐसा आत्मविश्वास हमें अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की याद दिलाता है।” प्रभास को बताया लीजेंड, ‘स्पिरिट’ के लिए दी शुभकामनाएं धर ने एक्टर प्रभास को लीजेंड बताया और वांगा की आने वाली फिल्म स्पिरिट के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अगर कभी जरूरत हो तो वह मदद के लिए तैयार हैं। इससे पहले वांगा ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचना पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “लेखकों और एक्टर्स ने प्रोपेगेंडा पर अपने करियर बनाए और इंडस्ट्री चुप बैठी रही। अब वही लोग धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते।” वांगा ने आगे लिखा था, “सीधी बात पर आते हैं… मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि यह बुरी नजर ऐसे नहीं जाएगी… मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… पूरा खेत जलाना पड़ेगा। मैंने कल रात ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ देखी… शानदार फिल्म है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here