आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है। जिसके कारण घर में निगेटिविटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही हमारी मानसिक स्थिति में भी कोई सुधार नहीं होता है। इसलिए जरूरी होता है कि आप अपने घर के वास्तु को बेहतर करें। साथ ही घर में वास्तु पिरामिड को रखना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसको किस दिशा में रखना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।
जानिए क्या है वास्तु पिरामिड
पिरामिड का अर्थ है ऊर्जा का केंद्र। वास्तु पिरामिड पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है। जो घर के कोने-कोने की पॉजिटिव एनर्जी को सोख लेता है। इसलिए इसको घर में रखना शुभ माना जाता है और इससे कार्यों में भी कोई रुकावट नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें: Haldi Astro Remedy: पानी में सिर्फ एक चुटकी हल्दी, 9 दिन में मिलेंगे Success और Good Luck
चमत्कारी लाभ
अगर घर में आते ही उदासी या भारीपन महसूस होती है, तो वहां की एनर्जी को पिरामिड शुद्ध करता है।
घर के धन के स्थान या व्यापारिक स्थल पर पिरामिड रखने से आय के स्त्रोत खुलते हैं और बेवजह के खर्चे कम होते हैं।
बच्चों के स्टडी टेबल पर छोटा पिरामिड रखने से फोकस और याददाश्त में सुधार होता है।
वास्तु पिरामिड रखने की दिशा
घर की सुख-शांति के लिए ईशान कोण में पिरामिड को रखना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बेहतर होता है।
घर का मुख्य द्वार अगर वास्तु के हिसाब से नहीं बना है, तो दरवाजे के ऊपर या आसपास पिरामिड लगाने से बाहर से आने वाली नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है।
इस दिशा में अगर कोई दोष है, तो यहां तांबे या भारी पीतल का पिरामिड रखना स्थिरता प्रदान करता है।
अपनी टेबल के दक्षिण-पश्चिम कोने में पिरामिड रखने से कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग और पदोन्नति मिलती है।
इन बातों का रखें ध्यान
आपको हमेशा क्रिस्टल का पिरामिड लेना चाहिए। इससे आपका वास्तु अच्छा होता है।
अगर आप इस पिरामिड को चुनते हैं, तो इसको शुक्रवाक के दिन घर में रखें।
पिरामिड छोटे डिजाइन में लें, जिससे आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहे।
