हिमाचल से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:छत्तीसगढ़ के युवा भी शामिल, इंस्टाग्राम पर लोगों को जोड़कर IPL में पैसा लगवाते थे; 16 गिरफ्तार

0
3

हिमाचल प्रदेश के एक गांव से देशभर में ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट हो रहा था। इसमें छत्तीसगढ़ के 3 युवा भी शामिल थे, जिसे बलौदाबाजार पुलिस ने पकड़ा है। इनके साथ ही 13 सटोरियों को हिमाचल से पकड़कर छत्तीसगढ़ लाया गया। ये सटोरिए पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के रहने वाले हैं। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी इंस्टाग्राम पर जॉब का एडवरटाइजमेंट देकर लोगों को जोड़ते थे, फिर IPL मैच में पैसा लगवाते थे। शुरुआती जांच में देशभर से लाखों लोगों को जोड़ने की बात सामने आई है। महादेव सट्टा की तर्ज पर ही यह संचालित हो रहा था। इनके कब्जे से 50 लाख का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही। भाटापारा का एक युवक खिलाता सट्टा जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास से हुई, जहां पुलिस ने अजय बत्रा नाम के आरोपी को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा था। उसके पास से मोबाइल फोन, 5780 रुपए कैश और सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट मिले। जब उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की गई तो एक बड़े अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘RUVIBET’ नाम की पैनल आईडी और Branch-08, Branch-27, Branch-35 लिंक के जरिए पूरे देश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में दबिश दी पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद टीम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू पहुंची। वहां पुलिस ने एक किराए के मकान में रेड मारी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां कई आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और आईपैड के जरिए ऑनलाइन क्रिकेटिंग एप पर सट्टा और ऑनलाइन गैंबलिंग करते मिले। मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 30 से अधिक बैंक अकाउंट से जुड़े डॉक्यूमेंट और डिटेल्स, 9 एटीएम कार्ड जब्त की है। इन सभी की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। देशभर से जुड़े थे आरोपी गिरफ्तार 16 आरोपियों में पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के लोग शामिल हैं। यह गिरोह देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गैंबलिंग चला रहा था। नौकरी के नाम पर लोगों को जोड़ते थे लोग पुलिस जांच में सामने आया है कि यह लोग सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एडवरटाइजिंग के जरिए युवाओं को जोड़ते थे। टेली मार्केटिंग और फर्जी “वर्क फ्रॉम होम नौकरी” के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर सट्टा नेटवर्क से जोड़ दिया जाता था। आगे की कार्रवाई पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेशकर पूरे नेटवर्क की फंडिंग, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच अभी जारी है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… दुबई में सौरभ की 18 प्रॉपर्टी जब्त, बुर्ज-खलीफा में अपार्टमेंट: महादेव सट्टे के पैसे से खरीदे लग्जरी बंगले-कार, 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ED ने अटैच कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here