ISRO ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

0
2

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया 10 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। 2. ISRO ने गगनयान इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा किया 9 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गगनयान मिशन निधन (DEATH) 3. पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन 9 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन हो गया। वे 96 साल के थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ 10 अप्रैल को भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. 28वीं ASEAN की भारत ने सह-अध्यक्षता की 9 अप्रैल को भारत ने 28वीं आसियान के सीनियर अधिकारियों की बैठक की। 6. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 4 दिन की भूटान यात्रा पर 10 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल 4 दिवसीय भूटान यात्रा पर पहुंचे। यात्रा के दौरान मंत्री ने भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे से मुलाकात की। आज का इतिहास (11 अप्रैल) ——————— ये खबर भी पढ़ें.. भारत क्‍लाइमेट चेंज कन्‍वेंशन COP 33 की मेजबानी से हटा:इजिप्‍ट के साथ सैन्‍य अभ्‍यास साइक्लोन -IV शुरू; 10 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here