किसानों को धान खरीदी केन्द्र में किसी भी तरह की मुश्किलें नहीं हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस साल छोटे किसानों को धान बेचने के लिए केवल दो टोकन दिए जाएंगे। वहीं बड़े किसानों को तीन टोकन दिए जाएंगे। किसानों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि टोकन केवल एक सप्ताह के लिए ही वैध होंगे।
