नवोदय स्कूल समिति क्लास 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 26 नवंबर 2024 को बंद कर देगी। एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए क्लास 9वीं और 11वीं में एडमिशन के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन करेक्शन विंडो 27 और 28 नवंबर, 2024 को खुली रहेगी। JNV में लेटरल एंट्री सिलेक्शन एग्जाम, खाली सीटों को भरने के लिए है। ये परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को होगी। CBSE डिजाइन करता है NVS एग्जाम जवाहर नवोदय विद्यालय (NVS) में एडमिशन लेने के लिए एक सिलेक्शन टेस्ट पास करना होता है। ये टेस्ट CBSE द्वारा डिजाइन और कंडक्ट किया जाता है। इस एग्जाम को जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के नाम से जाना जाता है। यह नॉन-वर्बल और क्लास न्यूट्रल टेस्ट होता है। नवोदय स्कूल एडमिशन 2025: ऐसे करें अप्लाई अपलोड करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स टेस्ट पैटर्न 2025-26 ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘सिलेक्शन प्रोसेस का रिजल्ट NVS एप्लिकेशन पोर्टल पर देखा जा सकता है। रिजल्ट JNV की वेबसाइटस पर भी अपलोड किया जाएगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट से भी जानकारी दी जाएगी।’ जिले में SC और ST के कैंडिडेट्स को उनकी आबादी के रेशियो में सीटें रिजर्व की जाती हैं। इसमें एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए रिजर्व होती हैं। 3% सीट्स दिव्यांग बच्चों के लिए रिजर्व रहती हैं। ये खबरें भी पढ़ें… CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की : परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी, 44 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे; पहली बार 86 दिन पहले शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…. एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग 2025 : IIT दिल्ली ग्रेजुएट्स को नौकरी देने वाला टॉप इंस्टीट्यूट बना, दुनिया की 250 यूनिवर्सिटीज में 28वें नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT) एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग 2025 में टॉप 250 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल है। एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग 2025 टाइम्स हायर एजुकेशन ने जारी की है। पूरी खबर पढ़ें….