26.8 C
Bhilai
Saturday, March 15, 2025

करेंट अफेयर्स 27 नवंबर:‘डॉ. जयतीर्थ जोशी’ ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए प्रमुख; ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ कैंपेन की शुरुआत हुई; ‘RRTS कनेक्ट’ एप लॉन्च किया

दक्षिण पूर्व एशिया में हर साल डायबिटीज से होती हैं 4,82,000 से अधिक मौत। बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर-1 बॉलर बने। बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 1. डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस के नए प्रमुख होंगे : प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 1 दिसंबर को इस पद को ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने 26 नवंबर देर रात में दी। वे डॉ. जयतीर्थ अतुल दिनकर राणे का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 2. दक्षिण पूर्व एशिया में हर साल डायबिटीज से होती हैं 482,000 से अधिक मौत : दक्षिण-पूर्व एशिया (जिसमें भारत भी शामिल है) में हर साल 4.82 लाख से अधिक लोगों की मौत डायबिटीज से होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने 26 नवंबर को यह जानकारी दी। साथ ही ब्लड शुगर की इस समस्या को रोकने और नियंत्रण के उपाय बढ़ाने की अपील की। नेशनल (NATIONAL) 3. बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान : बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान आज चक्रवात में बदल गया है। अगले दो दिन यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 75-80 Kmph की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके चलते चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर, नागापटि्टनम में लगातार बारिश जारी है। कैंपेन (CAMPAIGN) 4. केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की : केंद्र सरकार ने 27 नवंबर को नई दिल्ली में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद देश को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 5. NCRTC ने ‘RRTS कनेक्ट’ एप लॉन्च किया : 26 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ‘RRTS कनेक्ट’ एप लॉन्च किया है। ये एप 2 फीचर से लैस है- लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और रियल-टाइम पार्किंग, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। स्पोर्ट (SPORT) 6. बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर-1 बॉलर बने : भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए हैं। ICC ने 26 नवंबर को नई रैंकिंग जारी की। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 26 नवंबर का इतिहास : 1895 में आज ही के दिन ही अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की। इन पुरस्कारों को वैज्ञानिक और इन्वेंटर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की वसीयत के आधार पर दिया जाता है। शुरुआत में केवल फिजिक्स, मेडिसिन, केमिस्ट्री, साहित्य और शांति के क्षेत्र में ही नोबेल दिया जाता था। बाद में इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल दिया जाने लगा। अल्फ्रेड के नाम पर डाइनामाइट के अलावा 355 पेटेंट हैं। 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ था। 1888 में अल्फ्रेड के भाई लुदविग की मौत हो गई। तब एक फ्रेंच अखबार ने अनजाने में छाप दिया कि अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया। इसके साथ अखबार ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें ‘Merchant Of Death’ यानी ‘मौत का सौदागर’ बताया। 10 दिसंबर, 1896 को अल्फ्रेड का निधन हुआ था। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 26 नवंबर : संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी; PAN 2.0 सहित 4 प्रोजेक्ट मंजूर; वैभव IPL के सबसे यंग-प्लेयर बने IPS रश्मि शुक्ला फिर से महाराष्ट्र की DGP बनीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द टीचर एप’ लॉन्च किया। एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 25 नवंबर : पीएम मोदी ने ICA वैश्विक सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन किया; केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘अब कोई बहाना नहीं’ कैंपेन शुरू किया सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष-समाजवादी शब्द हटाने की मांग खारिज की। ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने। दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles