हेडमास्टर ने महिला BEO का गला दबाया,टेबल पर पटककर पीटा,VIDEO:रायपुर में ऑफिस के अंदर सिर पर पटकी फाइलें, सिग्नेचर कराने के दौरान मारपीट

0
41

छत्तीसगढ़ के रायपुर के अभनपुर में एक हेडमास्टर का महिला BEO से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। ऑफिस के अंदर पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, फिर एक-दूसरे के सामने फाइलें पटक दी। अचानक हाथापाई हुई। हेडमास्टर ने महिला अधिकारी को टेबल पर पटककर गला दबा दिया। बताया जा रहा है कि, सोमवार को परसदा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर राजन बघेल अपने CR में श्रेणी की मार्किंग कराने के लिए BEO के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान वो काम के लिए बीईओ धनेश्वरी साहू पर दबाव बनाने लगे। जिसे लेकर विवाद हो गया। राजन बघेल को स्टाफ कमरे के बाहर ले जाकर पानी पिलाया। कुछ देर बाद वो वापस अंदर आ गए। वीडियो में क्या है ? वीडियो में दिख रहा है कि, हेडमास्टर राजन की BEO धनेश्वरी के साथ बहसबाजी हुई। इसके बाद गुस्साए हेड मास्टर ने टेबल पर फाइल पटकी। दोनों ने एक दूसरे के सामने फाइल पटक दिया। हेड मास्टर ने महिला BEO के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनके सिर पर फाइल मार दिया और उनका गला दबा दिया। हेडमास्टर निलंबित इस दौरान मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और हेड मास्टर को कमरे से बाहर लेकर गए। वहीं, घटना के बाद रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक ने हेडमास्टर राजन कुमार बघेल को निलंबित कर दिया है। BEO ने दर्ज कराई FIR इस मामले में महिला BEO की शिकायत के बाद अभनपुर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का FIR दर्ज किया है। इस मारपीट में BEO को बाए गला में चोट आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। जबरन दबाव पूर्वक काम कराने की थी कोशिश- BEO वहीं, अभनपुर BEO धनेश्वरी साहू ने कहा कि, आरोपी ने जबरन दबाव पूर्वक काम कराने की कोशिश की। जब मैंने मना किया, तो उसने मुझ पर हमला कर दिया। उसने गला दबाकर मारने की भी कोशिश की है। स्टाफ ने बीच-बचाव कर बचाया। आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप ने कहा कि, आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज किया गया है। …………………………………….. इससे संबंधित यह खबरें भी पढ़िए… बंदूक लेकर शिक्षिका को धमकाने पहुंचा हेड-मास्टर, VIDEO:छत्तीसगढ़ में स्कूल में गैरहाजिर बताने पर गोली मारने की दी धमकी; सस्पेंड छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड मास्टर का नशे में भरमार बंदूक दिखाकर शिक्षिका को धमकाने का मामला सामने आया है। टीचर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब शिक्षिका की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में 19 छात्राओं से शिक्षक ने की छेड़छाड़: छात्राएं बोलीं-बैड टच और अश्लील बातें करते थे; टीचर के साथ महिला हेडमास्टर भी सस्पेंड छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षक पिछले कुछ समय से 19 छात्राओं को गलत तरीके से छू रहा था। सोनगरा मिडिल स्कूल में पदस्थ टीचर उनसे अश्लील बातें कर रहा था। अब शिक्षक और स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ भटगांव थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का केस भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here