30 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता को इन चीजों का जरुर अर्पित करें

 हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन विवाह पंचमी में मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष माना जाता है। इस दिन भक्त अपने घर में प्रभु राम और माता सीता का विवाह करवाते हैं, कई लोग तो इस व्रत भी रखते हैं। खासतौर पर विवाह पंचमी के दिन सभी के घरों में भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिवत रुप से पूजा की जाती है, इससे भक्त को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। अगर आप विवाह पंचमी के दिन इन चीजों को भगवान श्रीराम और माता सीता को अर्पित करते हैं, तो आपका भाग्य चमक उठेगा। आइए आपको बताते हैं भगवान श्रीराम और माता सीता को क्या अर्पित करें।
कंदमूल चढ़ाएं
 धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जब भगवान राम वनवास में जीवन व्यतीत कर रहे थे, तब उन्होंने सब ज्यादा कंदमूल का ही सेवन किया था। इसलिए आप भी विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता को कंदमूल यानी फलों को अर्पित कर सकते हैं।
कमल का फूल चढ़ाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सीता जब वनवास में थी, तब उन्होंने पूजा के दौरान कमल पुष्प अर्पित किया था। गौरतलब है कि माता सीता और भगवान राम को कमल का फूल बेहद प्रिय है। इसलिए आप कमल का पुष्प विवाह पंचमी के दिन सिया राम को अर्पित करें।
आम के पत्ते अर्पित करें
धार्मिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान श्रीराम और माता सीता ने वनवास के दौरान जिस पेड़ के नीचे अपनी कुटिया बनाई थी वह आम का पेड़ ही था। प्रभु राम आम के पेड़ की पूजा भी करते थे। आप भी इस दिन माता सीता और भगवान राम को आम के पत्ते अर्पित करें।
चढ़ाएं सिंदूर-चंदन
इस दिन आप माता सीता को सिंदूर चढ़ा सकते हैं। कहा जाता ऐसा करने से वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होते हैं। प्रभु राम को चंदन अर्पित करने से पारिवारिक वाद-विवाद नष्ट हो जाता है और आपसी प्यार बढ़ता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles