39.7 C
Bhilai
Saturday, March 15, 2025

दिल्‍ली की कंपनी में अजीब ले-ऑफ:सर्वे में पूछा- क्‍या आपको काम का स्‍ट्रेस है, हां कहने वालों को नौकरी से निकाला

दिल्‍ली की एक स्‍टार्टअप कंपनी ने अपने ऑफिस में एक सर्वे कराया। कर्मचारियों से पूछा कि क्या उन्हे काम का स्ट्रेस है। कंपनी ने कहा कि ये सर्वे पूरी तरह से एनोनेमस होगा यानी आपकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी। इसके बाद कई कर्मचारियों ने खुलकर बताया कि वो काम को लेकर किस तरह स्ट्रेस में रहते हैं। कुछ कर्मचारियों को लगा कि उनकी कंपनी अब कर्मचारियों का स्ट्रेस मैनेज करने के लिए कुछ करेगी। लेकिन जो कंपनी ने किया वो किसी ने नहीं सोचा था। कंपनी ने उन सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जिन्होंने वर्कप्लेस पर स्ट्रेस की बात कबूल की। कंपनी ने मेल कर सभी को बताया कि कर्मचारियों का स्ट्रेस दूर करने के लिए उन्हें काम से निकाला जा रहा है। इस कंपनी का नाम है यस मैडम। ये एक ऐप बेस्ड स्टार्टअप है, जिसके जरिए पार्लर की सर्विस घर पर दी जाती है। सोशल मीडिया पर लोगों की खरी-खरी इस कदम को लेकर कंपनी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पहले लगा कि ये एक मजाक है मगर अफसोस मैं गलत थी। एक कंपनी ने वाकई कर्मचारियों को सिर्फ इसलिए निकाला है क्योंकि वो स्ट्रेस में थे। उसके बाद कंपनी उन्हें ही गैस लाइट कर रही है कि ये कदम उनके फायदे के लिए है, वाह।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा कई कंपनियों में होता है। वो इस तरह के सर्वे करते हैं ताकि नाखुश कर्मचारियों की निशानदेही कर सकें और फिर उन्हें निकाल दिया जाता है।’ एक यूजर ने इसे कॉर्पोरेट का कोबरा बताकर लिखा- ‘हद जहरीले लोग।’ मैजिकपिन ने निकाले गए कर्मचारियों को ऑफर की नौकरी यस मैडम कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मैजिकपिन ने सभी डिपार्टमेंट्स में वैकेंसी निकाल दी हैं। मैजिकपिन ने इसके लिए एक पोस्ट भी किया। इसमें लिखा- ‘नो मैडम, कर्मचारी स्ट्रेस में भी काम कर सकते हैं क्योंकि उन्हें परवाह है। मैजिकपिन निकाले गए सभी कर्मचारियों को नौकरी का मौका दे रहा है। आप हमें मेल कर सकते हैं।’ इसके बाद मैजिकपिन की सराहना की जा रही है। इसके पहले दिल्ली में पॉल्यूशन बढ़ने पर मैजिकपिन ने अपने सभी यूजर्स को ऑर्डर के साथ कॉम्प्लीमेंट्री ऑक्सीजन डिलीवर की थी। अब यस मैडम ने पूरे प्रकरण को PR बताया विवाद बढ़ने पर यस मैडम ने कहा कि किसी को भी नौकरी से निकाला नहीं गया है बल्कि कर्मचारियों को स्ट्रेस-फ्री होने के लिए ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने इस पूरे घटनाक्रम को एक PR स्ट्रैटेजी के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. शादी के सीजन में कैसे हो बोर्ड एग्जाम की तैयारी:पार्टी करने से बचें पेरेंट्स; बच्‍चे को खिलाएं घर का खाना CBSE बोर्ड और UP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम्स की डेटशीट जारी कर दी है। CBSE बोर्ड ने पहली बार एग्जाम से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि बच्चे समय से अपनी तैयारी शुरू कर सकें। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles