32.8 C
Bhilai
Friday, March 14, 2025

करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर:लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पेश; पीएम ने 46,300 करोड़ रुपए की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पर्यावरणविद और पद्मश्री पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा का निधन हुआ। गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत का नया कंट्री मैनेजर बनाया। वहीं, NSA अजीत डोभाल आज चीन के दौरे पर जाएंगे। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव बिल’ पेश हुआ: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज यानी 17 दिसंबर को लोकसभा के पटल पर ‘एक देश, एक चुनाव संशोधन बिल 2024’ पेश किया गया। ये 129वां संविधान संशोधन विधेयक है। बिल को पेश करने के लिए पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई। इसके पक्ष में 269 और विरोध में 198 मत पड़े। 2. पीएम मोदी ने PKC-ERCP का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर को राजस्थान में बिजली, पानी, सड़क और रेलवे से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 16 केंद्र सरकार और 8 राज्य सरकार की परियोजनाएं हैं। इसके अलावा, उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) का भी उद्घाटन किया। इससे राजस्थान के 21 जिलों में दशकों से बने जल संकट खत्म होने की उम्मीद है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. चीन के दौरे पर जाएंगे NSA अजीत डोभाल: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल आज यानी 17 दिसंबर को चीन के दौरे पर जाएंगे। भारत-चीन सीमा विवाद पर भारत के विशेष प्रतिनिधि (SR) के रूप में वे 18 दिसंबर को बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ 23वीं बैठक करेंगे। वांग यी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के मेंबर और चीन के विदेश मंत्री हैं। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत का नया कंट्री मैनेजर बनाया: अमेरिकी टेक जाइंट ‘गूगल’ ने प्रीति लोबाना को भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट अपॉइंट किया है। वे गूगल के पूर्व कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता की जगह लेंगी। गुप्ता ने हाल ही में गूगल के एशिया-पैसेफिक रीजन के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला है। निधन (DEATH) 5. पर्यावरणविद पद्मश्री तुलसी गौड़ा का निधन हुआ : 16 दिसंबर को प्रतिष्ठित पर्यावरणविद और पद्मश्री पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा के निधन हो गया। वे 86 साल की थीं। तुलसी कर्नाटक की रहने वाली थीं। उन्हें पर्यावरण सुरक्षा में योगदान के लिए साल 2021 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वे इस पुरस्कार को लेने नंगे पांव गई थीं। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 6. गति शक्ति विश्वविद्यालय और इंडियन नेवी ने MoU साइन किया : गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा ने 16 दिसंबर को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के साथ एक MoU साइन किया। इस समझौते का मकसद भारतीय नौसेना के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़ी एजुकेशन, रिसर्च और ट्रेनिंग को बढ़ाना है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 17 दिसंबर का इतिहास : 1903 में आज ही के दिन राइट ब्रदर्स के विमान ने पहली बार उड़ान भरी थी। ये दो भाई थे विल्बर और ऑरविल राइट, जिन्होंने पहली बार किसी विमान को उड़ाया था। विमान ने 12 सेकेंड तक 120 फीट की ऊंचाई पर उड़कर इतिहास रचा था। इससे पहले वह प्रिटिंग प्रेस, मोटरों की दुकानों और अन्य जगहों पर काम कर चुके थे। उन्होंने साइकिल के पुर्जे जोड़कर हवाई जहाज का आविष्कार किया था। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 16 दिसंबर: PM मोदी से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति; तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन; मोल्दोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 536 कलाकारों ने 12 मिनट तक एक साथ 8 वाद्ययंत्र बजाकर रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘जलवाहक योजना’ की शुरुआत की। वहीं, पद्मश्री से सम्मानित बैगा चित्रकार जोधइया अम्मा का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 14 दिसंबर: स्विट्जरलैंड ने भारत का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म किया; फोर्ब्स की टॉप 100 ताकतवर महिलाओं में 3 भारतीय पीएम मोदी ने मुख्य-सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles