Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर न्याय के देवता शनि बरसाएंगे कृपा

0
188
 सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण का काफी महत्व माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस असर सूर्य और पृथ्वी की ऊर्जा पर भी पड़ता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के किरणें अशुभ हो जाती है। इसलिए पूजा-पाठ के काम नहीं किए जाते और खाना भी नहीं खाने की सलाह दी जाती। आपको बता दे कि, सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही इस दिन शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च 2025 को शनि देव स्वयं की राशि कुंभ से निकालकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन 2 राशियों की बल्ले-बल्ले है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
इन 2 राशियों को होगा फायदा
धनु राशि
साल के पहले सूर्य ग्रहण और शनि देव के राशि परिवर्तन का असर धुन राशि के जातकों पर शुभ होने वाला है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बीमार चल रहे लोगों को स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
मकर राशि
साल 2025 में पहला सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर मकर राशि के लिए लाभदायक होगा। कोर्ट-कचहरी मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में फायदा हो सकता है। अगर विवाह से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, उनका अंत होगा। आप शनिदेव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
इन मंत्रों का करें जाप
– ॐ घृणि सूर्याय नम: ।।
– ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
– ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here