जर्मनी में शख्स ने लोगों को कार से रौंदा:2 की मौत, 68 घायल; आरोपी अरेस्ट; 2016 में ऐसी ही घटना में 13 मौतें हुई थीं

0
49

जर्मनी के मैगडेबर्ग में शुक्रवार को क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी। घटना में दो की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और लोगों से घटना स्थल से दूर रहने की अपील की है। यह घटना 19 दिसंबर 2016 को बर्लिन में हुई एक बड़ी आतंकी घटना की याद दिलाती है, जब एक इस्लामिक चरमपंथी ने ट्रक से क्रिसमस बाजार में भीड़ पर हमला किया था। घटना में तब 13 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस हमलावर को कुछ दिनों बाद इटली में पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था। घटना की तस्वीरें… मैगडेबर्ग में हर साल क्रिसमस मार्केट लगता है मैगडेबर्ग, जर्मनी के सैक्सनी-आन्हाल्ट राज्य की राजधानी है। यह शहर एल्बे नदी के किनारे स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2,40,000 है। यह शहर बर्लिन से लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। मैगडेबर्ग में साल में एक बार क्रिसमस मार्केट लगता है और बड़ी संख्या में भीड़ होती है। विदेश में होने वाली ये दो घटनाएं भी पढ़िए… चीन में तलाक से परेशान बुजुर्ग ने लोगों पर कार चढ़ाई थी, 35 की मौत चीन के झुहाई शहर में 11 नवंबर को को 62 साल के एक बुजुर्ग ने कार से कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फैन नाम का आरोपी अपने तलाक के बाद पत्नी के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर नाराज था। अमेरिका में चीनी दूतावास के अंदर कार लेकर घुसा शख्स, पुलिस ने गोली मारी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पिछले साल 10 अक्टूबर को एक शख्स अपनी कार लेकर चाइना के कॉन्सुलेट में घुस गया। पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस ने कहा था- हमने कॉन्सुलेट में घुसने वाले एक अज्ञात शख्स को गोली मार दी है। ————————————————————- ये खबर भी पढ़ें …. तुर्किये में एयरोस्पेस कंपनी पर हमला, 5 की मौत, पहले बम ब्लास्ट किया, फिर महिला समेत 2 हमलावरों ने फायरिंग की तुर्किये में एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी TUSAS पर बुधवार, 23 अक्टूबर को हमला हुआ। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 घायल हैं। हमला भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here