ब्राजील में प्लेन क्रैश- 10 लोगों की मौत:घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट; 15 लोगों की हालत गंभीर

0
38

ब्राजील के ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स के मुताबिक यह प्लेन पहले एक इमारत की चिमनी से टकराकर उसी बिल्डिंग से टकरा गया। इसके बाद पास में स्थित फर्नीचर की दुकान पर क्रैश हो गया। इलाके के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने सोशल मीडिया पोस्ट ने कहा- मैं स्टेट डिफेंस फोर्सेज के साथ ग्रामाडो में विमान हादसे वाली पर जगह पर हूं। इमरजेंसी टीमें फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि प्लेन में सवार कोई पैसेंजर बच नहीं पाया है। राज्य की पब्लिक सेफ्टी ऑफिस के मुताबिक, कम से कम 15 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था प्लेन
लोकल मीडिया के मुताबिक यह विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था, जिसने ग्रामाडो से कैनेला शहर के लिए उड़ान भरी थी। वह क्रिसमस के लिए फेमस टूरिस्ट प्लेस फ्लोरिअनोपोलिस जा रहा था। ग्रामाडो साउथ ब्राजील का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है, जो अपने जर्मन आर्किटेक्ट और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। क्रिसमस की वजह से इस शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। दुनियाभर से पर्यटकों के यहां आने का सिलसिला जारी है। ब्राजील में दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा ब्राजील में यह दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले शनिवार को ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में हुए एक सड़क में 38 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल भी हुए थे। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और इसमें 45 यात्री सवार थे। एक कार भी इस हादसे में बस से टकराई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए। यहां पढ़ें पूरी खबर… ——————————————- यह खबर भी पढ़ें… ब्राजील में प्लेन क्रैश, 61 की मौत:एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा, आग लगी; साओ पाउलो के विन्हेडो शहर की घटना ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। BBC के मुताबिक सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे। वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here