शरीफा, कस्टर्ड एप्पल या शुगर एप्पल या सीताफल… आप इसे चाहें जिस भी नाम से जानते हों, लेकिन यह नेचुरल डेजर्ट कई सारी खासियतों से भरपूर है। इससे सीताफल रबड़ी, खीर, बासुंदी, श्रीखंड, फिरनी, कुल्फी या बर्फी बनाकर आप स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी ले सकते हैं।
