भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा दिन- भारत पर फॉलोऑन का खतरा:ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट, बोलैंड को तीसरा विकेट; ऑस्ट्रेलिया 474 पर ऑलआउट

0
83

भारतीय टीम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए 70 रनों की जरूरत है।रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्‌डी क्रीज पर हैं। ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने नाथन लायन के हाथों कैच कराया। शनिवार को मेलबर्न में चल रहे मुकाबले का तीसरा दिन है और पहला सेशन जारी है। भारतीय टीम ने सुबह 164/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 रन के निजी स्कोर से खेलना शुरू किया था। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 275 रन तक पहुंचना होगा। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमें…
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here