इंदौर में दिलजीत दोसांझ के लाइव कान्सर्ट का आयोजन 8 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 25 हजार लोग शामिल हुए थे। आयोजकों ने निगम से मनोरंजन कर जमा करने का वादा किया था, लेकिन अब तक निगम के खाते में एक रुपया भी नहीं पहुंचा। नगर निगम ने आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
