बड़ा हादसा:ट्रक-कार में भिड़ंत, 2 युवक जिंदा जले

0
44

नेशनल हाइवे पर जटगा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक-कार के बीच भिड़ंत हो गई। इससे कार के ऊपर ट्रक पलट गया और ऑयल टैंक फटने से दोनों वाहन में आग लग गई। इस दौरान कार में सवार अंबिकापुर के शिवम सिंह (24) व विशाल लकड़ा (25) अंदर फंसकर जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर जटगा मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर की ओर से आ रही कार और विपरीत दिशा से कोयला लेकर जा रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक चालक किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन कार सवार दो लोग उसमें ही फंसे रह गए। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच ऑयल टैंक फटने से कार और ट्रक दोनों में आग लग गई। घटना की सूचना पर डायल 112 व बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। देर शाम साढ़े 7 बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान के मुताबिक सूचना के आधार पर मृतक शिवम सिंह व विशाल लकड़ा हैं। हालांकि मामले में कार में मिली अस्थियों की डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही मृतकों की शिनाख्त स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here