विभिन्न सेक्शनों में मेल एक्सप्रेस में 10 मिनट से लेकर 55 मिनट तक और पैसेंजर ट्रेनों में पांच मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में बचत होगी। साथ ही नए टाइम टेबल के अनुसार, अप और डाउन दिशा की 131 स्टेशनों में ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है।
