मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। फरवरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 158 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू होगी और त्रुटि सुधार 8 से 19 जनवरी तक होगा। परीक्षा 16 फरवरी को होगी, जिसमें 52 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
