Lucky Zodiac Sign 2025: नए साल पर इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सूर्य की तरह चमक उठेगी किस्मत

0
46

नए साल का आगाज हो चुका है और इस साल कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस साल होने वाले कई ग्रह परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में व्यापक बदलाव होगा। कई राशियों के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और उनके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी। इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी और परिवार के साथ रिश्ते सुधरेंगे। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नए साल पर किन राशियों पर महादेव की कृपा बरसेगी।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल बेहद शुभ होने वाला है। इस साल कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी और कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव और महादेव इस राशि के जातकों के आराध्य हैं। इसलिए नए साल के पहले दिन इस राशि के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। देवों के देव महादेव की कृपा से कर्क राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे और उनके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को सोचे हुए काम पर सफलता मिलेगी और दोस्तों से मिलना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साल के पहले दिन स्नान आदि कर सफेद रंग के कपड़े पहनें और गंगाजल या दूध में काले तिल या सफेद फूल मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें। फिर महादेव का विधि-विधान से पूजा करें। इस उपाय को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होगी और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

इसे भी पढ़ें: New Year 2025 Vastu Tips: नए साल के दिन गणपति की मूर्ति को इस दिशा में करें विराजमान, बप्पा हर लेंगे हर संकट

मकर राशि
बता दें कि नए साल का पहला दिन मकर राशि के लोगों के लिए भी काफी शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी और इन जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार के लिहाज से भी यह साल काफी शुभ होने वाला है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा और इन जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। निवेश का प्लान बना सकते हैं और पार्टनर से रिश्ते बेहतर और मधुर होंगे। आप नवीन संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। मकर राशि के जातकों को रिश्तेदारों और मित्रों से स्नेह प्राप्त होगा। नए साल के पहले दिन स्नान आदि कर दूध या गंगाज से शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान शिव के नामों का जाप करें। इस उपाय को करने से जातकों की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
कुंभ राशि
नए साल पर कुंभ राशि के जातकों पर भी देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। महादेव की कृपा से इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। चंद्र की उच्चता से कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा और मन में व्याप्त नकारात्मक विचार खत्म होंगे। आप नए उत्साह के साथ नए साल की शुरूआत करेंगे और विशेष कार्य में आपको सफलता हासिल होगी। वहीं परिवार में सुखद माहौल रहेगा और आपको दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जातकों को नए साल पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here