उज्जैन में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी मुस्लिम युवक सैफ अहमद और हिंदू युवती होटल एकलव्य में ठहरे थे। युवती पुणे में नौकरी करती है और सैफ को बचपन से जानती है। हिंदूवादी संगठन को जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सैफ को हिरासत में लिया और युवती के स्वजन को सूचना दी।
