छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों का ऐलान:दुर्ग, कांकेर, रायपुर ग्रामीण समेत कई जगह बदले चेहरे; इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया

0
214

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया। रविवार को कई रायपुर ग्रामीण, दुर्ग समेत कई जिला अध्यक्ष बदले गए। इसके अलावा शाम तक या सोमवार तक बाकी नाम का भी ऐलान हो सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। देखिए नए बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट अलग-अलग जगह हुआ ऐलान भिलाई में जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की। इसके बाद फूल माला के साथ कार्यकर्ताओं ने नए नेता का भव्य स्वागत किया। पुरुषोत्तम देवांगन को जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अहम रोल भी रहा। बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे। सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री थे। बीजेपी संगठन में रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्याम नारंग पेशे से वकील हैं। विधायक मोतीलाल साहू, नारायण चंदेल ने इनके नाम का ऐलान किया है। इससे पहले श्याम नारंग भाजपा ग्रामीण में जिला महामंत्री रह चुके हैं। रमेश ठाकुर (रायपुर शहर) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष घोषित हुए। रमेश ठाकुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले से ही पार्टी के अभियानों में शहर संगठन के कार्यक्रम में सक्रिय थे। बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्षों का फाइनल ऐलान 6 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। इस वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। इस बार भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को बना सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम मंडल अध्यक्षों का हो चुका है चुनाव बीजेपी में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इसके बाद जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा कर 3-3 नामों का पैनल तैयार किया था। इसे केन्द्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। वहां से लिफाफा आने के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here