उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। भोपाल में तापमान में 6.4 डिग्री की कमी दर्ज हुई। रीवा एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर रही। रतलाम में रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अगले दो-तीन दिनों में सर्दी और तीव्र हो सकती है।
