Purushottam Maas: पंचांग की गणना के अनुसार इस बार 17 मई को पुरुषोत्तम मास अधिक मास का आरंभ होगा। यह समय भारतीय कैलेंडर की गणना से प्रथम अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के रूप में सामने आएगा। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास की संज्ञा दी गई है। इस माह के अंतर्गत तीर्थाटन धार्मिक अनुष्ठान धार्मिक सत्संग धार्मिक यात्रा कल्पवास आदि अनुक्रम साधे जाते हैं।
