AI समिट विवाद..रायपुर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव:दिल्ली में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध; बैरिकेडिंग तोड़कर निकले BJYM कार्यकर्ता, शंकर नगर चौक में लगा जाम

0
3

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ सियासी विवाद अब रायपुर पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर दिया है। बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता राजीव भवन की ओर बढ़ें। कांग्रेस दफ्तर से ठीक पहले शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट में पुलिस बल की तैनाती थी। जो बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ कांग्रेस भवन की तरफ बढ़ गए। बता दें कि AI समिट में युवा कांग्रेस के किए गए प्रदर्शन के विरोध में BJYM ये प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here