Ambikapur News: बलरामपुर जिले में बरातियों की बस 50 फीट नीचे गिरी,तीन की मौत, पांच दर्जन घायल

0
29

कुसमी – चांदो मार्ग पर निर्माणाधीन कंठी घाट के घुमावदार सड़क पर बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस लगभग 50 फीट ऊपर से लुढ़कते हुए खाई से नीचे दूसरे सड़क पर गिर गई। इस दौरान तीन-चार पेड़ भी उखड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच घायलों की मदद के लिए चांदो थाना से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here