Amit Shah in Bhopal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने की पहल की थी।
