Anti Maoist Operation: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर आठ दिन से चल रहे अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अब यहां कई नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए जाएंगे, जिससे माओवादियों के लिए यह क्षेत्र सुरक्षित नहीं रहेगा। सुरक्षा बलों का अभियान अंतिम परिणाम तक जारी रहेगा।
