सैनिक स्कूलों में सरकार की तरफ से विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती है। यही कारण है कि इनमें प्रवेश के लिए हर साल लाखों छात्र परीक्षा देते हैं। इन स्कूलों में पूर्व सैनिकों के परिवार को विशेष छूट प्रदान की जाती है। इसके अलावा विधवा महिलाओं के बच्चों को भी आयु में 2 साल की छूट है।
