भारतीय परंपराओं में इलायची को सिर्फ सुगंध या स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि ऊर्जावान और शुभ वनस्पति भी माना जाता है। इलायची की मीठी सुगंध से मन स्थिर, शांत और सकारात्मक होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब हमारे मन की तरंगे शुभ और स्थिर होती हैं, तो जातक के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य और अवसर आकर्षित होते हैं। क्या आप जानते हैं कि रोजाना सिर्फ एक इलायची चबाना जीवन में धन, अवसर और सौभाग्य की ऊर्जा को सक्रिय कर सकता है।
दरअसल, इलायची को बुध और शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक ग्रह को भौतिक सुख, समृद्धि और आकर्षण का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और व्यापारिक समझ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इलायची के नियमित सेवन से जातक की निर्णय शक्ति, वाणी और वित्तीय भाग्य को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इलायची में धन ऊर्जा को आकर्षित करने की क्षमता होती है। अगर आप इसको संकल्प और श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं, तो यह वित्तीय क्षेत्रों में शुभ लाभ देती है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? Vastu Tips के अनुसार रखें ये 5 मूर्तियां, आएगी Good Luck
धन को आकर्षित करती है इलायची
ज्योतिषियों की मानें तो धन लाने के लिए मन की ऊर्जा, सोच और ग्रहोौं का संतुलन जरूरी होता है। इलायची चबाने से वाणी की मिठास, मानसिक स्पष्टता और व्यक्तित्व में आकर्षण ऊर्जा बढ़ती है। जोकि अच्छे अवसरों और धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको कई संस्कृतियों में ‘लक्ष्मी को आकृष्ट करने वाली सुगंध’ भी कहा गया है।
विशेष रूप से इलायची बुध और शुक्र ग्रह की ऊर्जा को सक्रिय करती है। बुध ग्रह व्यापार, निर्णय शक्ति, संवाद व बुद्धिमत्ता का कारक है। वहीं शुक्र ग्रह सौभाग्य, आकर्षण और आनंद का कारक है।
जब बुध और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। तो जातक की वाणी सच्ची, विचारों में स्पष्टता, सुगमता के अवसर प्राप्ति, निर्णय लेने की क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व जैसी शक्तियां जागृत होती हैं। जिसके फलस्वरूप निवेश, व्यापार, सामाजिक संपर्कों और नौकरी में लाभ मिलता है। जोकि सीधे धन वृद्धि में सहायक होता है।
मनोवैज्ञानिक प्रभाव
बता दें कि धन पहले विचारों में और फिर जीवन में आता है। इलायची को चबाने से तनाव कम होता है और आपका मूड भी अच्छा होता है। इससे जातक ज्यादा शांत और फोकस महसूस करता है। इसलिए इस अवस्था में लिए गए निर्णय अधिक सही होते हैं। वहीं यह निर्णय जातक को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाते हैं।
जब भी आपका मन शांत होता है, तो सही अवसर दिखते हैं, आकर्षण बल बढ़ता है और डर कम होता है। साथ ही जातक स्वाभाविक रूप से सफलता के मार्ग पर चलता है।
प्राचीन परंपराएं
प्राचिीन समय में व्यापारी यात्रा और व्यापार के सौदे के दौरान इलायची रखते थे। कई परंपराओं में पूजा-अर्चना और मां लक्ष्मी की साधना में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि जहां पर सुगंध है, वहां पर मां लक्ष्मी का प्रवाह तेज होता है। यह वक्ताओं और व्यवसायियों के लिए छोटा लेकिन बेहद असरदार उपाय है।
कैसे खाएं इलायची
रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद या फिर किसी जरूरी काम से पहले छोटे दाने की इलायची चबाएं। इस दौरान आपका मन शांत और कृतज्ञता से भरा होना चाहिए।