Astrology Tips: विवाह में देरी, मां चंद्रघंटा की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी और सुखमय दांपत्य जीवन

0
11
तुला राशि के जातक अपने कलाप्रेम, आकर्षक मिजाज और संतुलित विचारों के लिए जाने जाते हैं। तुला राशि वाले जहां भी जाते हैं अपने सौम्य स्वभाव और मधुर वाणी से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई बार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी बन जाती है कि लाख प्रयासों के बाद भी विवाह में बाधाएं आने लगती हैं। रिश्ता पक्का होते ही टूट जाता है या फिर सही जीवनसाथी मिलने में देरी हो जाती है।
बता दें कि मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा विशेष रूप से शादी-विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने वाली मानी जाती है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से विवाह के प्रबल योग बनता है और संतान व दांपत्य जीवन से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं और जीवन में सौभाग्य आता है।

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: दीपावली के पंचमहापर्व का समापन, 23 अक्टूबर को भाई दूज, जानिए तिलक का मुहूर्त

अगर आपकी भी तुला राशि है और दुनिया भर के प्रयासों के बाद भी आपकी शादी बार-बार टल रही है या फिर सही जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो नवरात्रि के तीसरे दिन आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। तुला राशि के जातकों के लिए यह उपाय चट मंगनी पट विवाह के द्वार खोल सकता है। बल्कि इस उपाय को करने से सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

मां चंद्रघंटा और घंटी का संबंध

मां चंद्रघंटा के स्वरूप के गले में घंटा सुशोभित रहता है। इसलिए मां को ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है। मां की आराधना में घंटी का विशेष महत्व माना जाता है। घंटी की ध्वनि से वातावरण में मौजूद निगेटिव ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

जल्‍द शादी के उपाय

अगर आप तुला राशि के जातक हैं और आपकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है या फिर जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है। तो मां चंद्रघंटा के मंदिर में तांबे या फिर पीतल की घंटियों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूरी होती हैं और योग्य जीवनसाथी प्राप्त होने की प्रबल संभावना बनती है। वहीं इस उपाय को करने से जीवन की रुकावटें और अड़चनें कम होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण बनता है। इस उपाय को करने से मां चंद्रघंटा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अन्‍य फायदे

इन उपायों को करने से न सिर्फ विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त होती है। मां चंद्रघंटा की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और जीवनसाथी के साथ संबंध भी मजबूत होते हैं।

पूजा और जाप

रोजाना मां चंद्रघंटा का पूजा और जाप करने से लाभ होता है। आप मां चंद्रघंटा के मंत्र ‘या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ का नियमित जाप कर सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here