साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा टी-20 मैच आज केर्न्स के कैजलीज स्टेडियम में खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। कंगारुओं ने पहला मैच 17 रन से जीता था। वहीं, दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 53 रन से जीता था। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डसन, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।
