साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा टी-20 मैच डार्विन ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। ऑस्ट्रेलिया में जोश इंग्लिस की जगह एलेक्स कैरी, नाथन एलिस की जगह सीन एबॉट को खिलाया गया है। जबकि साउथ अफ्रीका में पीटर और वान डर डुसन को मौका दिया गया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। कंगारुओं ने पहला मैच 17 रन से जीता था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। साउथ अफ्रीका की नजर इस सीरीज में पहली जीत पर होगी। इस जीत से टीम सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रासी वान डर डुसन, डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, नकाबायोमजी पीटर, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।
