AUS vs ZIM:क्या 19 साल बाद फिर ऑस्ट्रेलिया को हरा पाएगा जिम्बाब्वे; कप्तान मिचेल मार्श का खेलना मुश्किल

0
1

आस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को कोलंबो में खेला जाएगा। आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे, उनका आज भी खेलना मुश्किल है। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड ही कप्तानी करेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम 19 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। तब जिम्बाब्वे ने 139 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया था। प्लेयर ऑफ द मैच ब्रेंडन टेलर ने 60 रन बनाए थे। वे आज भी जिम्बाब्वे से खेलते नजर आएंगे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता
ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है। बेहतर रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया दूसरे और जिम्बाब्वे तीसरे नंबर पर है। 2 जीत के साथ होम टीम श्रीलंका नंबर-1 पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और आयरलैंड को 115 रन पर समेट दिया था। जिम्बॉब्वे ने पहले मैच में ओमान को 103 रन पर ऑलआउट कर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। हेड टु हेड ऑस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 3 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 2 में ऑस्ट्रेलिया और 1 में जिम्बाब्वे को भी जीत मिली है। जिम्बॉब्वे ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में ही कंगारू टीम को हराया था। जिम्बाब्वे अब 19 साल बाद फिर एक बार इतिहास दोहराना चाहेगी। एडम जम्पा टॉप विकेट टेकर 2024 के बाद टी-20 मुकाबलों में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट बैटर रहे। उन्होंने 34 मैच में 150.36 की स्ट्राइक रेट से 830 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 103* रहा है। हालांकि, उनका आज खेलना मुश्किल है। एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 38 मैचों में 61 विकेट लिए। जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जिम्बाब्वे के लिए 2024 से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 50 मैचों 145.71 की स्ट्राइक रेट से 1616 रन बनाए। 111 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं रिचर्ड नगारवा ने जिम्बॉब्वे के लिए सबसे ज्यादा 54 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट
यहां खेले गए 50 मुकाबलों में 28 बार चेज करने वाली टीम जीती है, जबकि 21 बार टारगेट डिफेंड भी किया गया। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पहले बैटिंग करने वाली टीमों को ही सफलता मिली है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बैटिंग चुनेगी। मैच दिन में होने की वजह से ओस का फैक्टर नहीं रहेगा। यहां आमतौर पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जैवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, ब्रैडली इवांस, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here