Bad Luck Line in Palm: क्या आपकी हथेली में हैं ये ‘बदकिस्मती’ की रेखाएं, मेहनत के बाद भी नहीं मिलेगी सफलता

0
8
हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। हथेली में कुछ रेखाएं और निशान ऐसे पाए जाते हैं, जोकि बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही कुछ रेखाएं और निशान अशुभ भी होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की हथेली में यह अशुभ रेखाएं पाई जाती हैं, तो उनके जीवन में बहुत सारी परेशानियां आने लगती हैं। साथ ही समय के साथ आर्थिक तंगी भी होने लगती है। काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली में वह कौन सी रेखाएं और निशान होते हैं, जो दुर्भाग्य को दर्शाते हैं।

द्वीप का निशान

अगर किसी जातक की हथेली में किसी पर्वत पर द्वीप का निशान पाया जाता है, तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि द्वीप का निशान जिस पर्वत पर होता है, उस जातक पर विपरीत प्रभाव डालता है। अगर द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है, तो जातक के मान-सम्मान में कमी आती है। वहीं जातक को नौकरी संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए करें ये विशेष पूजा, पाएं आशीर्वाद

क्षैतिज रेखाएं

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं पाई जाती हैं, वह सही नहीं होता है। मान्यता है कि क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। ऐसी रेखाएं सामाजिक प्रतिष्ठा कम करती हैं।

भाग्य रेखा पर तिल

हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक भाग्य रेखा पर तिल का निशान होना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिन जातकों की हथेली में भाग्य रेखा पर तिल होता है, उन लोगों को अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जातक को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here