Bhind के बडैरा गांव में चार जुलाई से कथावाचिका राधा यादव की भागवत कथा प्रस्तावित थी, इस बीच गांव के कुछ लोगों ने ब्राह्मण कथावाचक से कथा कराने का निर्णय ले लिया। इसके विरोध में गांव के यादव समाज के कुछ सदस्यों ने अपने-अपने घरों में पूजा-पाठ बंद कर दिया।
