रातीबड़ क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 30 वर्षीय चौकीदार की बका से गला काटकर हत्या कर दी गई और शव एक फार्म हाउस के सामने गड्ढे में दफनाया गया। घटना के दो दिन बाद पुलिस को हत्या और शव के दफन होने की सूचना मिली। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
