राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल ने ट्रेन में चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपित की पहचान प्रांजल दीक्षित, निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है…
