सरियों के टकराने और अचानक ट्रेन के रुकने से यात्रियों में अफरातरफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। 566 की क्षमता वाली वंदेभारत में 350 यात्री सवार थे। इस दौरान ओएचई लाइन भी टूट गई। इससे ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुकी रही। लाइन ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
