Bhopal Metro:आठ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानीवासियों का सपना साकार हुआ। शहर में पहली बार आम नागरिकों ने भोपाल मेट्रो में बैठकर सफर किया। सुबह 9 बजे पहली मेट्रो ट्रेन एम्स मेट्रो स्टेशन से करीब सौ–सवा सौ यात्रियों को लेकर रवाना हुई, जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंची।
