शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स क्षेत्र में दस महीने की एक मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मासूम घर के हॉल में पापा की गोद में बैठकर खेल रही थी। कुछ ही देर बाद उठकर वह घुटने-घुटने बाथरूम पहुंची और वहां खेलते हुए सिर के बल पानी से भरी बाल्टी में गिर पड़ी। मासूम करीब दस मिनट तक पानी में ही डूबी रही।
