Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों को भारी नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है। मुठभेड़ इंद्रावती नदी के करीब हुई, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.
