छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवक ने महिला को बदनाम करने के इरादे से उसके फोटो को एडिट कर उसके पिता को भेज दिया। अश्लील फोटो देख पिता और बेटी पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसे आरोपी के घर से एक तलवार भी मिली है।
