भाजपा निवाड़ी के जिलाध्यक्ष की घोषणा भी नहीं कर पाई है, यहां विधायक अनिल जैन अपने करीबी संजय नकीब को अध्यक्ष बनवाने के प्रयास में हैं। गुरुवार को विधायक जैन, संजय नकीब को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की।